Friday, April 19, 2024
Homeबाइक न्यूज़क्या एक दिन में 2 बार कट सकता है चालान? जानें इसको...

क्या एक दिन में 2 बार कट सकता है चालान? जानें इसको लेकर क्या है यातायात नियम

भारत में इतने यातायात नियम है कि लोग काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं, वहीं लोगों के मन में काफी सवाल भी रहते हैं। उन्हीं सवालों में से एक सवाल ये भी है कि क्या किसी एक वाहन का एक दिन में दो बार चालान कट सकता है? इसका जवाब हम नीचे देने जा रहे हैं।

सड़क पर वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ, भारत सरकार ने साल 2019 में यातायात नियमों को अपडेट करने के लिए मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया है। नए यातायात नियम देश के सभी हिस्सों में अलग-अलग शर्तों पर लागू किया गया है। हालांकि, कुछ नियम एक सामान हैं।

Mclaren अपनी पहली dealership मुंबई शहर में खोलेगा

जानिए क्या है नियम

मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को एक ही नियम तोड़ने के लिए दो बार जुर्माना नहीं लगाया जा सकता है, जब तक कि विचाराधीन अपराध ओवरस्पीडिंग वाला न हो। हालांकि, अगर अपराधी ने पहले के जुर्माने की रसीद खो दी है और अगर वह दूसरे राज्य में वाहन चला रहा है, तो उसे फिर से जुर्माना भरना होगा।

बिना DL के सड़कों पर घूमना पड़ेगा महंगा

यदि आप बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह पहले के 500 रुपये के जुर्माने से दस गुना अधिक है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करना न केवल अवैध है, बल्कि सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। इसलिए, सड़क पर वाहन ले जाते समय प्रत्येक वाहन मालिक की नैतिक जिम्मेदारी होती है ट्रैफिक नियमों का पालन करना। नियमों को तोड़ने पर चालक औरों के लिए तो खतरनाक तो है ही साथ ही साथ चालान कटने के बाद आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है।

टाटा नेक्सन, सफारी और हैरियर जेट संस्करण लॉन्च